Loading Now

युवाओं की आवाज़ को लाठी से नहीं दबाया जा सकता : दिव्येश

जेन-जी की आवाज़ ने मोदी सत्ता का अहंकार तोड़ा : दिव्येश mns24news.com

(The voice of the mns24.in Mahasamund) :- युवाओं की आवाज़ को लाठी से महासमुंद कांग्रेस नेता दिव्येश चंद्राकर ने एक वक्तव्य में कहा है कि, देश का युवा आज कोई अनुचित मांग नहीं कर रहा है। वह केवल निष्पक्ष परीक्षाएं, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, समय पर नियुक्तियां और अपने भविष्य की सुरक्षा चाहता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो युवा सरकार से जवाबदेही मांग रहे हैं, उन्हें संवाद और समाधान के बजाय पुलिस की लाठियों और आंसू गैस का सामना करना पड़ रहा है।

सत्ता के अहंकार में चूर मोदी सरकार को यह अच्छी तरह समझ लेना

चाहिए कि, युवाओं की आवाज़ को लाठी से दबाया नहीं जा सकता।

महंगाई से कराह रही आम जनता को बिजली बिल के झटके: दिव्येश

देश भर में मानसून की रफ्तार तेज बदला मौसम का मिजाज

चंद्राकर ने कहा है कि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं, महिलाओं और बच्चों पर दिल्ली पुलिस द्वारा जिस निर्ममतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। वहीं इस पर सरकार की जवाबदेही के लिए प्रधानमंत्री आवास का सामने धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस तरह घसीटकर चोटिल किया गया, है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं को जबरन हिरासत में लिया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक पुरजोर ढंग से लड़ी जाएगी।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed