महंगाई से कराह रही आम जनता को बिजली बिल के झटके: दिव्येश
(Electricity bill shocks mns24.in Mahasamund) :- महंगाई से कराह रही राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस नेता दिव्येश चंद्राकर ने एक वक्तव्य में कहा है कि महंगाई से कराह रही आम जनता को बिजली बिल के झटके दिए जा रहे हैं। भारी बिजली बिल से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। चंद्राकर ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में अग्रणी राज्य है, इस लिहाज से यहां के लोगों को बिजली सस्ती मिलनी चाहिए, लेकिन इसका उल्टा हो रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में “बिजली बिल हाफ योजना” लागू थी, जिसके तहत 400 यूनिट तक घरेलू बिजली बिल हाफ था, लेकिन मौजूदा भाजपा राज में यह 200 यूनिट तक सीमित कर दिया गया। यही नहीं, भाजपा सरकार बिजली दरों में बढ़ोतरी किए जा रही है।
इसका सीधा प्रभाव उन सामान्य मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है जिनकी मासिक
विद्युत खपत 200 यूनिट से अधिक रहती है। कांग्रेस शासन काल में जिनके घर का
महिला आरक्षण पर राजनीति तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप mns24.in
बिजली बिल सामान्यतः पांच सौ रुपए आता था, आज करीबन पांच हजार रुपए आ रहा है,
जिनका एक हजार रुपए बिल आता था, उनका 10 हजार से भी अधिक बिल आ रहा है।
महंगाई के मौजूदा दौर में सामान्य से कई गुणा अधिक बिजली बिल देखकर आम आदमी का होश उड़ा जा रहा है। यदि उपभोक्ता बिजली कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताते हैं तो उन्हें “बिल भरना ही पड़ेगा” जैसा उत्तर मिलता है। लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेता दिव्येश चंद्राकर ने कहा है कि, सरकार को चाहिए वह संवेदनशीलता के साथ आम जनता की परेशानी को समझे और अनाप शनाप बिजली बिल से राहत प्रदान करे। छत्तीसगढ़ चूंकि बिजली अधिशेष राज्य है, सरकार आम उपभोक्ताओं को अधिक राहत देने के उपाय तलाशे, न कि उनकी जेब और ढीली करने के। महंगाई के इस दौर में बिजली जैसी मूलभूत सेवा आम नागरिक के लिए बोझ नहीं, बल्कि राहत का माध्यम बननी चाहिए।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment