Loading Now

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का हमला प्रेस वार्ता

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का हमला प्रेस वार्ता mns24.in

(Congress attacks mns24.in Mahasamund) :- पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा ‘सेवा और समर्पण’ के रूप में मनाए जाने के बीच महासमुंद में कांग्रेस ने इसे ‘बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान दगा दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही। इस संबंध में कांग्रेस भवन में संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों तथा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, अमरजीत चावला सहित अन्य नेताओं ने रोजगार, महंगाई, किसानों की आय, पेट्रोल-डीजल की कीमत, नोटबंदी और जीएसटी समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्सव मनाने के साथ

सरकार को जनता से किए गए वादों का हिसाब भी देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद कर खिलाड़ियों को दिया सन्देश

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए वादों का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा। इनमें एक लाख सरकारी नौकरियां, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान जैसे मुद्दे शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने महतारी वंदन योजना और गोठान व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों की वर्तमान स्थिति सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से रोजगार, किसानों, महंगाई और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े वादों पर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। पत्रकार वार्ता के दौरान नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों और घोषणाओं को लेकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed