Loading Now

महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार

महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार mns24.in

(8 juvenile mns24.in) :- महासमुंद जिले के बरोण्डा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आठ अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बाल संप्रेक्षण गृह में कुल 27 अपचारी बालक रह रहे थे। इनमें से आठ बालक मंगलवार तड़के करीब तीन बजे खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बालकों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। फरार बालकों में तीन महासमुंद जिले, एक गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर, दो ओडिशा के कालाहांडी, एक बलौदाबाजार-भाटापारा तथा एक धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी अपचारी बालक चोरी, आबकारी अधिनियम,

गांजा परिवहन और दुष्कर्म जैसे विभिन्न मामलों में किशोर न्याय प्रक्रिया के

मेटानिल येलो जब्त कर नष्ट गोल बाजार 51 नग

तहत बाल संप्रेक्षण गृह में रखे गए थे।घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका अर्पणा श्रीवास्तव ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों को भी सतर्क किया गया है। गौरतलब है कि शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाता है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed