Loading Now

मोदी सरकार की मनमानी को तानाशाही बताया:दिव्येश चंद्राकर

मोदी सरकार की मनमानी को तानाशाही बताया:दिव्येश चंद्राकर mns24.in

(Modi government’s mns24.in Mahasamund) :- मोदी सरकार की मनमानी किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दिव्येश चंद्राकर ने मोदी सरकार की मनमानी को तानाशाही करार देते हुए कहा कि यह सरकार देश को भीषण संकट में डाल रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा उठाई जा रही आवाज को दबाने की कार्रवाई केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। चंद्राकर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष दिव्येश राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर जब इंडिया गठबंधन के करीब 150 सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे तो उन्हें संसद मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे सांसदों को आठ घंटे धरने पर बैठना पड़ा

और फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 50 सांसदों को हिरासत में लेकर किंग्सवे

यूपीआई पर शुल्क का बोझ आम जनता पर:अग्नि दिव्येश चंद्राकरmns24.in

कैंप ले जाया गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार के दमनात्मक रवैये का सबसे बड़ा उदाहरण है।

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग के लोगों ने देश के लोकतंत्र को खत्म कर वोट चोरी से हाईजैक किया है और देश के विरुद्ध जो किया गया वह देशद्रोह है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
चंद्राकर ने सवाल उठाया कि आरोप चुनाव आयोग पर लग रहे हैं, वोट चोरी की जांच की मांग हो रही है, इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग विपक्ष कर रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराने के बजाय भाजपा आरोपियों के बचाव में क्यों उतर आई है। चुनाव आयोग पर लगे गंभीर आरोपों की जांच से सरकार क्यों भाग रही है। यदि सरकार ईमानदार है तो जांच कराए और सच्चाई देश के सामने लाए। विपक्ष के सांसदों को हिरासत में लेकर भाजपा लोकतंत्र की आवाज को कुचलना चाहती है जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed