Loading Now

जेन-जी की आवाज़ ने मोदी सत्ता का अहंकार तोड़ा : दिव्येश चंद्राकर

जेन-जी की आवाज़ ने मोदी सत्ता का अहंकार तोड़ा : दिव्येश mns24news.com

(Gen-Z’s voice mns24news.comMahasamund) :- जेन-जी की आवाज़ ने पूर्व किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्येश चंद्राकर ने एक वक्तव्य में कहा है कि देश के छात्रों और युवाओं के ऐतिहासिक संघर्ष और उसकी जबरदस्त सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में अंततः जनता की आवाज़ ही सबसे बड़ी ताकत होती है। इस ताकत के सामने आज उस मोदी सरकार को झुकना पड़ा,जो जन आंदोलनों को तानाशाही तरीके से कुचलने के लिए कुख्यात हो गई थी। आज छात्रों, युवाओं और की आवाज़ ने मोदी सत्ता का अहंकार तोड़ दिया है।

दिव्येश चंद्राकर ने कहा है कि, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक मंत्री का

इस्तीफा नहीं है,बल्कि उस अहंकारी सोच की हार है, जो मानती थी कि

युवाओं की आवाज़ को लाठी से नहीं दबाया जा सकता : दिव्येश

बहुमत के बल पर जनता की आवाज़ को अनसुना किया जा सकता है।

यह देश के युवाओं और लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। इस आंदोलन में

युवाओं, विशेषकर ने जिस जागरूकता, साहस और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि आज का युवा अपने अधिकारों और देश के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग है।
दिव्येश
चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस ने इस पूरे संघर्ष में छात्रों और युवाओं की आवाज़ को संसद से लेकर सड़क तक पूरी मजबूती से उठाया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा है कि छात्रों और युवाओं के व्यापक हितों को लेकर कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।केवल चेहरे बदलने से काम नहीं चलेगा,बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार,जवाबदेही और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार को ठोस निर्णय लेने होंगे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed