Loading Now

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल 6 अगस्त को बसना में देंगे सेवाएं

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल 6 अगस्त को बसना में देंगे सेवाएं mns24.in

(Neurology specialist mns24.in Mahasamund बसना) :- न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर, ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को मस्तिष्क एवं तंत्रिका रोगों की जांच एवं परामर्श के लिए विशेष न्यूरोलॉजी ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी, डीएम), कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह विशेष ओपीडी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में संचालित होगी।

आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी सेवाएं स्थानीय

स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

बसना में निःशुल्क छाती एवं श्वास रोग जाँच शिविर का आयोजन

ओपीडी में मस्तिष्क आघात (स्ट्रोक), मस्तिष्क संक्रमण, मिर्गी, माइग्रेन, ब्रेन

ट्यूमर, अल्जाइमर, मस्तिष्क की धमनियों में विस्फार (एन्यूरिज्म), पार्किंसन

रोग सहित अन्य सभी प्रकार के मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र संबंधी रोगों की जांच, परामर्श और आधुनिक उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सकों के अनुसार समय पर जांच और उचित उपचार से इन गंभीर बीमारियों के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा सभी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों द्वारा मान्यता प्राप्त सेवाएं प्रदान की जाती हैं। मरीजों एवं उनके परिजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की गई है।

पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97550 91908 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 0771-6165656 पर संपर्क उपलब्ध रहेगा। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल का पता पचपेड़ी नाका, धमतरी रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed