बुजुर्गों के लिए विशेष छूट
(Special Discounts mns24.in Mahasamund) :- बुजुर्ग मरीजों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।स्वास्थ्य पहल, निःशुल्क परामर्श एवं जांच में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में स्थित वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य पहल शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि दाई-दद्दा एवं इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के बुजुर्गों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। अस्पताल में वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ डा. मीरा डी.एल.एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डा. रूद्र गायकवाड द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर फीस नहीं ली
जाएगी तथा सभी जांचों में 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
निःशुल्क न्यूरोलॉजी जाच परामर्श शिविर 13 मार्च के हुआ
बसना का अग्रवाल नर्सिंग होम बना अंचलवासियों के लिए वरदान,चिकित्सा में
बसना में निःशुल्क छाती एवं श्वास रोग जाँच शिविर का आयोजन
इसके अलावा दंत रोग एवं रूट कैनाल विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक अग्रवाल तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल द्वारा भी विभिन्न रोगों का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। स्वास्थ्य शिविर में शुगर,हाई बीपी, सांस फूलना,सिर दर्द,अनिद्रा,याददाश्त की कमजोरी,पाचन संबंधी समस्या, नस एवं तंत्रिका तंत्र की बीमारी,पेशाब संबंधी परेशानी, महिलाओं की माहवारी एवं बच्चेदानी से जुड़ी बीमारियों की जांच की जाएगी। साथ ही आंखों की समस्या के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि परामर्श हेतु आने वाले मरीजों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 84618-11000, 90396-45760 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment