बसना में 27 जून को हृदय रोग विशेषज्ञ का परामर्श, जांच की विशेष सुविधा
(Special facility for cardiologist mns24.in Mahasamund) :- बसना क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंत शेखर पाढ़ी शनिवार, 27 जून 2026 को बसना पहुंचकर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे। नारायणा एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ लीड कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पाढ़ी अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। अग्रवाल नर्सिंग होम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विशेष स्वास्थ्य परामर्श शिविर में हृदय रोग से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।
मरीजों के लिए 2डी ईको, टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट), ईसीजी तथा कार्डियक मार्कर जांच जैसी आधुनिक
सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।
बसना में निःशुल्क छाती एवं श्वास रोग जाँच शिविर का आयोजन
डॉ. पाढ़ी सीने में दर्द, सांस फूलना, उच्च रक्तचाप, हृदय की धड़कन में अनियमितता, हार्ट फेलियर,
हार्ट अटैक सहित अन्य हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श देंगे।
क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर हृदय चिकित्सा परामर्श के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उन्हें समय और खर्च दोनों की बचत होगी। अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही भीड़भाड़ और अनावश्यक प्रतीक्षा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन कराने की सलाह दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि पूर्व पंजीयन कराने वाले मरीजों को समय पर परामर्श और जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पंजीयन एवं संपर्क के लिए :
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद
मोबाइल : 77730-86100, 84618-11000
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment