Loading Now

बागबाहरा ब्रेकिंग: तेंदूपत्ता से भरी गाड़ी में भीषण आग, 13 घंटे बाद भी धधक

बागबाहरा ब्रेकिंग: तेंदूपत्ता से भरी गाड़ी में भीषण आग, 13 घंटे बाद भी धधक mns24.in

(Bagbahara Breaking mns24.in Mahasamund) :- बागबाहरा से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के एक मोहल्ले में तेंदूपत्ता से भरी गाड़ी में लगी आग 13 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी है। देर रात लगी आग लगातार सुलग रही है, जिससे आसपास के रहवासी भय और चिंता के माहौल में रातभर जागने को मजबूर रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह होते ही मोहल्लेवासियों ने दोबारा अग्निशमन विभाग को फोन कर फायर ब्रिगेड बुलाया। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, लेकिन गाड़ी में भरे सूखे तेंदूपत्ते के कारण आग बार-बार भड़क रही है। इससे पास के मकानों और दुकानों पर खतरा बना हुआ है।सबसे हैरानी की बात यह है कि जहां गाड़ी खड़ी है, वहां से तेंदूपत्ता मालिक का गोदाम महज 50 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

इसके बावजूद अब तक मालिक पक्ष का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा।

वहीं गाड़ी मालिक की ओर से भी किसी को निगरानी या सुरक्षा व्यवस्था के

बागबाहरा में मनाई गई केशव चंद्राकर के नेतृत्व में ज्योतिबा फुले की जयंती

लिए नहीं भेजा गया। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार लोग समय पर सक्रिय होते तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती। लोग खुद अपने घरों को बचाने और आग फैलने से रोकने के लिए डटे हुए हैं। बाल्टियों और पानी के इंतजाम के साथ कई परिवार रातभर पहरा देते रहे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आग कब तक पूरी तरह बुझ पाएगी।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed