बागबाहरा में मनाई गई केशव चंद्राकर के नेतृत्व में ज्योतिबा फुले की जयंती
(Jyotiba Phule’s birth mns24.in Mahasamund) :- बागबाहरा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर के आह्वान पर बागबाहरा में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर समाज सुधारक फुले जी के योगदान को याद किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले जी ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार
दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें
केशव नायक राम चंद्राकर बने अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज
खल्लारी में बिहान महिला वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न -केशव
जनपद अध्यक्ष केशव के हाथों बांटे गए पेंशन आदेश, सभी पात्रों तक लाभ पहुंचे
नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक।
अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती कार्यक्रम में एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य परीक्षण
गिरीश पटेल (उपाध्यक्ष, प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस), ताराचंद सोनवानी (जिला सचिव महासमुंद) सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम में उमेश साहू, गिरवर साहू, लखन नायक, कैलाश दीप, किशोर दीप, भूषण नायक, छोटू यादव, तुषार बेहेरा, प्रदीप पटेल, संतोष दीवान, खिलावन दीवान, मनीष यादव, अरुण चक्रधारी, योगेश ठाकुर, संजय बघेल, हरि मत बेहेरा एवं डिकेश्वर निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कार्यालय को भेजने की बात कही और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment