Loading Now

E-20 पेट्रोल से घटते माइलेज का जिम्मेदार कौन?’:दिव्येश

E-20 पेट्रोल से घटते माइलेज का जिम्मेदार कौन?’:दिव्येश mns24.in

(‘Who is responsible mns24.in Mahasamund) :- किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दिव्येश चंद्राकर ने सवाल उठाया है कि E-20 पेट्रोल क्या देश के लोगों के वाहनों को कबाड़ बनाने के लिए लाया गया है। लोग कह रहे हैं कि E-20 पेट्रोल से माइलेज कम हो रहा है, वाहनों के पार्ट्स खराब हो रहे हैं। ऐसे में इसकी भरपाई कौन करेगा? E-20 पेट्रोल को लेकर देशभर में वाहन मालिकों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता चंद्राकर ने कहा है कि सरकार के अपने दस्तावेजों में भी यह स्वीकार किया गया है कि E20 के कारण E10 के लिए डिजाइन किए गए कुछ वाहनों में ईंधन दक्षता प्रभावित हो सकती है।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर E-20 से पुराने वाहनों का माइलेज प्रभावित होता है, तो अतिरिक्त पेट्रोल का खर्च कौन उठाएगा? E20 से माइलेज में संभावित कमी का आर्थिक बोझ आखिर वाहन मालिक क्यों उठाए? जिस व्यक्ति ने E10 के अनुरूप वाहन खरीदा था,

उसे बिना उसकी सहमति E20 व्यवस्था स्वीकार

करने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है?

जेन-जी की आवाज़ ने मोदी सत्ता का अहंकार तोड़ा : दिव्येश चंद्राकर

पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता को साफ-साफ यह बताना अनिवार्य

क्यों नहीं किया जाता कि वह E20 पेट्रोल खरीद रहा है? सरकार

उपभोक्ताओं को कम-एथेनॉल वाले पेट्रोल का विकल्प क्यों नहीं दे रही? यह कितनी बड़ी विडंबना है कि, पेट्रोल का दाम जनता दे, माइलेज कम होने या वाहन के पार्ट्स खराब होने का नुकसान जनता सहे, और सरकार उसी जनता को E-20 के फायदे गिनाए। सरकार के चाटुकार कह रहे हैं कि यह किसानों के फायदे के लिए है, लेकिन जनता सब समझ रही है कि उन पर E-20 पेट्रोल का बोझ डालकर मोदी सरकार असल में किन्हें फायदा पहुंचा रही है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed