Loading Now

बड़ी कार्रवाई,CSMCL की अनवर ढेबर के सहयोगियों के ठिकानों पर

बड़ी कार्रवाई,CSMCL की अनवर ढेबर के सहयोगियों के ठिकानों परmns24.in

(Major action mns24.in Chhattisgarh) :- बड़ी कार्रवाई रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने जांच तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने मामले के आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे कथित घोटाले से अर्जित अवैध धनराशि को नामी और बेनामी संपत्तियों में निवेश किए जाने की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। जब्त किए गए वित्तीय रिकॉर्ड,

दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि

धन के प्रवाह और उससे जुड़े व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

एलपीजी गैस गबन कांड का खुलासा

EOW ने अनवर ढेबर के सहयोगियों सहित मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध

व्यक्तियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि

पूछताछ और जब्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आर्थिक अपराधों की जांच के तहत वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों के स्रोत और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है। CSMCL से जुड़े इस मामले की जांच पहले से जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ओवरटाइम भुगतान के नाम पर कथित अनियमितताओं में किन-किन लोगों की संलिप्तता रही और इस पूरे प्रकरण से आर्थिक लाभ किसे मिला।

जांच एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालिया सर्च कार्रवाई के बाद CSMCL का कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब सभी की निगाहें EOW की जांच पर टिकी हैं। एजेंसी का मानना है कि दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय रिकॉर्ड के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed