Loading Now

अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क दर्द निवारण शिविर 21 अप्रैल विशेषज्ञ परामर्श

अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क दर्द निवारण शिविर 21 अप्रैल विशेषज्ञ परामर्श mns24.in

(Free Pain Relief mns24.in Mahasamund) :- अग्रवाल नर्सिंग होम बसना शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले असहनीय दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। जहां ऐसे दर्द के उपचार हेतु लोगों को महंगे इंजेक्शन और उपचार पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं अग्रवाल नर्सिंग होम द्वारा समाजहित में एक विशेष निःशुल्क दर्द निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में जरूरतमंद मरीजों को दर्द निवारण इंजेक्शन एवं विशेषज्ञ परामर्श पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर का लाभ लेने के लिए मरीजों को पहले से अग्रिम पंजीयन

कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद ही पात्र मरीजों को

निःशुल्क इंजेक्शन एवं उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी।

निशुल्क नेत्र रोग जाँच शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना

यह विशेष शिविर 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

आयोजित होगा। शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें डॉ. संदीप अग्रवाल (एमएस, हड्डी जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी एवं अर्थोस्कोपी सर्जन), डॉ. वैभव धवली (एमएस, न्यूरो विशेषज्ञ) तथा डॉ. राहुल कश्यप (एमडी, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ) शामिल रहेंगे। शिविर में घुटने का दर्द, कंधे का दर्द, टखने का दर्द, कोहनी का दर्द, कमर दर्द, नसों के दर्द सहित शरीर के अन्य जोड़ों एवं मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उचित सलाह देंगे तथा आवश्यकता अनुसार इंजेक्शन और अन्य उपचार भी उपलब्ध कराएंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जो भी मरीज लंबे समय से दर्द की समस्या से परेशान हैं, वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपना पंजीयन अवश्य करा लें।

संपर्क एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर: 8461811000, 7773086100।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed