संपत्ति कर निर्धारण नगरीय प्रशासन के निर्देश पर :पार्षद मुन्ना
(Property tax Mahasamund mns24.in) :- संपत्ति कर में वृद्धि को लेकर चल रही चर्चाओं एवं राजनीतिक बयानबाजी के बीच नगर पालिका परिषद महासमुंद के वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद मुन्ना देवार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि संपत्ति कर संबंधी कार्यवाही नगर पालिका द्वारा मनमाने ढंग से नहीं की जा रही है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। नगर पालिका उपाध्यक्ष का पूर्व में अख़बार में जारी बियान सस्ती लोकप्रियता और निष्क्रियता का प्रमाण है । पार्षद ने बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी पत्र क्रमांक PROJ-4103/24/2025-UAD, दिनांक 21.04.2025 में संपत्ति कर के संबंध में नगरीय निकायों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त पत्र में संपत्ति कर के पुनर्निर्धारण एवं करारोपण संबंधी कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किए जाने का उल्लेख है।
पार्षद मुन्ना ने कहा कि जब संपत्ति कर के संबंध में शासन का विभागीय पत्र स्पष्ट रूप से उपलब्ध है और नगरीय निकायों को उसी के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, तो इसका पूरा ठीकरा
नगर पालिका पर फोड़ना जनता को गुमराह करने जैसा है। उन्होंने कहा कि
राज्य में सरकार उन्हीं की है, निर्णय लेने वाला विभाग उन्हीं की सरकार का है और
छ.ग. नगीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर सिटी डेवलमेन्ट प्लान
दिशा-निर्देश भी शासन द्वारा जारी किए गए हैं। ऐसे में केवल राजनीतिक
लोकप्रियता हासिल करने के लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराना
तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं है। पार्षद ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सरकार भी अपनी, शासन का आदेश भी अपना और फिर उसी आदेश के खिलाफ नगर पालिका को घेरना, जनता अब इस राजनीति का गणित अच्छी तरह समझती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ही संपत्ति कर संबंधी कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से अपील की है कि संपत्ति कर को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक राजनीतिक बयानबाजी पर विश्वास न करें और वास्तविक जानकारी के लिए नगर पालिका परिषद से संपर्क करें। नगर पालिका परिषद महासमुंद शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए नागरिक हित, पारदर्शिता एवं नियमानुसार प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करेगी।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment