राज्य खेल अलंकरण समारोह-2026 का सम्मान
(State Sports mns24.in Chhattisgarh) :- राज्य खेल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह-2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के कुल 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 540 अन्य खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
इस प्रकार समारोह में कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है।
प्रदेश के युवा विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन उपाध्यक्ष राठी ने नगर से संबंधित विषयों पर
पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को
संसाधनों, प्रशिक्षण और अवसरों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा से समझौता
न करना पड़े।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी के अवसर मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए शासकीय सेवा में नियुक्ति का रास्ता खोला गया है। इस निर्णय से युवाओं में खेल को करियर के रूप में अपनाने का विश्वास और मजबूत होगा। समारोह में सम्मानित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने सरकार के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment