आकाशवाणी से प्रसारण साहित्यकार महंत पोखन का
(Broadcast by Akashvani mns24.in Mahasamund) :- आकाशवाणी से प्रसारण साहित्यकार महंत पोखन का रायपुर से प्रसारित होने वाले छत्तीसगढ़ी समन्वित साहित्यिक कार्यक्रम ‘मोर भुईयां’ के अंतर्गत अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की विशेष ‘भेंटवार्ता’ का प्रसारण मंगलवार, 18 अगस्त को सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की प्रस्तुति आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र साहू करेंगे। भेंटवार्ता में साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की साहित्यिक यात्रा, उनके रचनात्मक जीवन और छत्तीसगढ़ी साहित्य के प्रति उनके योगदान पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही उनकी संदर्भित रचनाओं का भी
प्रसारण किया जाएगा, जिससे श्रोताओं को उनके साहित्यिक व्यक्तित्व
और लेखन की विविधता से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज जिला महासमुंद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न mns24.in
महंत पोखन दास मानिकपुरी महासमुंद जिले के ग्राम बिरकोनी के निवासी हैं। वे सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और लंबे समय से साहित्य साधना में सक्रिय हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने के साथ उन्होंने साहित्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और लोकजीवन को अभिव्यक्ति देने का कार्य किया है। उनकी साहित्यिक यात्रा अंचल की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संवेदनाओं से भी जुड़ी रही है। ‘मोर भुईयां’ जैसे साहित्यिक कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय रचनाकारों और उनकी कृतियों को व्यापक श्रोता वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। मानिकपुरी की भेंटवार्ता के प्रसारण को लेकर साहित्यप्रेमियों में उत्सुकता है। श्रोता मंगलवार सुबह 8.30 बजे आकाशवाणी रायपुर से इस विशेष कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम में श्री मानिकपुरी की साहित्यिक यात्रा पर विशेष चर्चा के साथ उनकी संदर्भित रचनाएं भी सुनने को मिलेंगी। वे ग्राम बिरकोनी के निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक हैं तथा लंबे समय से साहित्य साधना कर रहे
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment