छात्रों की जेब पर डाका डाल रही है बीजेपी सरकार : आलोक
(The BJP go mns24.in Mahasamund) :- छात्रों की जेब पर डाका कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जीव जंतु कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए और केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनटीए अब परीक्षा कराने वाली संस्था नहीं रही, बल्कि बेरोजगार युवाओं और विद्यार्थियों की मजबूरी से मुनाफा कमाने वाली दुकान बन गई है। संसद में सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि पिछले 5 साल में एनटीए ने 270 प्रतियोगी परीक्षाएं कराकर 520 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। इन परीक्षाओं में 6.6 करोड़ छात्रों से कुल 3,545 करोड़ रुपये फीस वसूली गई, जबकि आयोजन पर सिर्फ 3,025 करोड़ खर्च किए गए।
आलोक चंद्राकर ने पूछा कि जिस देश में युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है,जहां
माता-पिता महंगाई से टूट रहे हैं, वहां सरकार परीक्षा के नाम पर लूट क्यों कर रही है?
युवाओं की आवाज़ को लाठी से नहीं दबाया जा सकता : दिव्येश
उन्होंने कहा कि नीट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस साल 3 मई को
565 शहरों के 5432 सेंटरों पर 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। पेपर लीक हुआ,
फिर री-नीट करानी पड़ी। देशभर की 1,36,939 मेडिकल सीटों के लिए 11.21 लाख बच्चे लाइन में लगे, लेकिन फीस के बोझ तले गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र पहले ही बाहर हो गए। चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और भर्ती को भी कॉरपोरेट के हवाले कर दिया है।
एनटीए की स्थापना 2018 में छात्रों की सुविधा के लिए हुई थी, लेकिन आज यह छात्रों का शोषण करने का औजार बन गई है। 500 से 2000 रुपये तक फॉर्म फीस भरकर एक छात्र साल में 8 से 10 परीक्षाएं देता है। यह रकम किसी गरीब किसान के बेटे के लिए एक महीने का राशन है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार तुरंत एनटीए द्वारा ली जाने वाली सभी राष्ट्रीय परीक्षाओं को निःशुल्क घोषित करे। शिक्षा और रोजगार संविधान में दिया गया अधिकार है, इसे बेचा नहीं जा सकता। युवाओं के भविष्य को उज्जवल व युवाओं में देश के प्रति समर्पण व त्याग की भावना जगाना है, तो सभी पेपर पारदर्शी व निःशुल्क कराना होगा।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment