Loading Now

देश भर में मानसून की रफ्तार तेज बदला मौसम का मिजाज

देश भर में मानसून की रफ्तार तेज बदला मौसम का मिजाज mns24.in

(Monsoon picks mns24.in National) :- देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है और अब यह लगातार आगे बढ़ रहा है। मानसून की प्रगति के साथ देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट मानसून की सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों

असम, मेघालय और नागालैंड में भी व्यापक वर्षा दर्ज की जा रही है।

कई क्षेत्रों में जलभराव और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में हईअलर्ट, अगले 2-3 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर कम उत्तर-पश्चिम और

मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है,

पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के प्रभाव के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में लू से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ में जल्द पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 से 18 जून के बीच छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। मानसून के आगमन के बाद राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने और व्यापक बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed