Loading Now

पेट्रोल-डीजल के दाम इस माह चौथी बार आगे भी जारी रुपया कमजोर

पेट्रोल-डीजल के दाम इस माह चौथें बार आगे भी जारी रुपये कमजोर mns24.in

(Petrol and Diesel mns24.in Mahasamund) :- पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में वृद्धि की गई है। लंबे समय बाद 15 मई को पहली बार दाम बढ़ाए गए थे और तब से अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये तथा डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। नई बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल अब 107.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर

प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है, जबकि रुपये के अवमूल्यन से आयात लागत

भी बढ़ गई है। इससे कंपनियों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

कलेक्टर ने ली पेट्रोल डीजल संचालकों की बैठक

तेल अधिकारियों ने बताया कि लागत से कम कीमत पर बिक्री यानी अंडर-रिकवरी के

कारण कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। Oil and Natural Gas Corporation

और Bharat Petroleum Corporation Limited के अधिकारियों का कहना है कि यदि वैश्विक बाजार में स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। मई महीने में अब तक 15 मई को करीब 3 रुपये, 19 मई को 90 पैसे, 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे तथा 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। लगातार बढ़ते दामों से आम जनता की चिंता बढ़ गई है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed