सोलर सिस्टम 3kW: लागत, सब्सिडी और बिजली बचत की पूरी जानकारी
(3kW Solar mns24.in Mahasamund) :- सोलर ऊर्जा की ओर रुख कर रहे हैं। भारत में बिजली के बढ़ते खर्च के बीच अब लोग तेजी से खासकर 3 किलोवाट (3kW) का सोलर पैनल सिस्टम मध्यम परिवारों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। इसकी कुल कीमत सिस्टम के प्रकार और उपयोग होने वाले उपकरणों पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर 3kW सोलर सिस्टम की लागत 1,25,000 से 1,80,000 तक होती है। हालांकि केंद्र सरकार की PM सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के बाद इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। ऑन-ग्रिड (On-Grid) सोलर सिस्टम सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और किफायती विकल्प है। यह सीधे बिजली ग्रिड से जुड़ा रहता है, जिससे अतिरिक्त बिजली बिजली बोर्ड को भेजी जा सकती है।
इसकी कीमत सब्सिडी से पहले लगभग 1,25,000 से 1,40,000 तक होती है, जबकि
सब्सिडी मिलने के बाद यह घटकर करीब 70,000 से 1,00,000 तक रह जाती है।
विद्युत अवरोध रहेगा 3 दिन
वहीं, ऑफ-ग्रिड (Off-Grid) सिस्टम उन इलाकों के लिए बेहतर माना जाता है जहाँ
बिजली कटौती अधिक होती है। इसमें बैटरी लगाई जाती है ताकि बिजली स्टोर की जा सके।
बैटरी और अन्य उपकरणों के कारण इसकी कीमत लगभग 1,40,000 से 1,80,000 तक पहुंच सकती है।सरकार की PM सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर 78,000 तक की निश्चित सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होता है। 3kW सोलर सिस्टम रोजाना लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा करता है, जिससे महीने में करीब 350 से 450 यूनिट बिजली मिलती है। यदि किसी परिवार का मासिक बिजली बिल 4,000 से 5,000 तक आता है, तो सोलर सिस्टम लगाने के बाद यह घटकर केवल 200 से 400 तक रह सकता है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment