Loading Now

विद्युत कनेक्शन बहाली की मांग को लेकर 27 अप्रैल से आमरण अनशन

विद्युत कनेक्शन बहाली की मांग को लेकर 27 अप्रैल से आमरण अनशन mns24.in

(Indefinite Hunger mns24.in) :- विद्युत कनेक्शन बहाली महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित थामस गली के निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जरामीत बादल मक्कड़, पिता जसबीर सिंह मक्कड़ ने अपने मोहल्ले के एक परिवार को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों को पूर्व सूचना प्रदान कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले रामअवतार ध्रुव, पिता स्वर्गीय रामसिंह ध्रुव अपने परिवार के साथ निवास करते हैं और मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई कथित झूठी शिकायत के आधार पर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद रामअवतार ध्रुव द्वारा नया विद्युत

कनेक्शन प्राप्त करने हेतु संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया

गया, किंतु अब तक उन्हें नया कनेक्शन प्रदान नहीं किया गया है।

महासमुंद जिले में तहसीलदारों और नायब को मिला नया प्रभार

विद्युत कनेक्शन न होने के कारण भीषण गर्मी के मौसम में रामअवतार ध्रुव एवं उनका परिवार गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जरामीत बादल मक्कड़ ने परिवार के समर्थन में 27 अप्रैल 2026 से आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक रामअवतार ध्रुव के घर में पुनः विद्युत कनेक्शन स्थापित नहीं किया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इस संबंध में आवश्यक जानकारी 24 अप्रैल 2026 को जिला न्यायाधीश, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)महासमुंद,विद्युत विभाग महासमुंद तथा थाना सिटी कोतवाली महासमुंद को लिखित रूप में प्रेषित कर दी गई है।अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed