महासमुंद जिले में तहसीलदारों और नायब को मिला नया प्रभार
(Tehsildars and Naib mns24.in Mahasamund) :- महासमुंद जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और राजस्व व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। यह आदेश श्रीमती प्रेरणा सिंह तहसीलदार के संतान पालन अवकाश उपभोग पश्चात पुनः कार्यभार ग्रहण करने के बाद जारी किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पूर्व निर्देशों के अनुरूप प्रशासकीय दृष्टिकोण से जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्रीमती प्रेरणा सिंह तहसीलदार को अतिरिक्त तहसीलदार पिथौरा के साथ-साथ तहसीलदार बागबाहरा का प्रभार सौंपा गया है। वहीं नितिन ठाकुर तहसीलदार, जो अब तक बागबाहरा में पदस्थ थे, उन्हें अतिरिक्त तहसीलदार पटेवा से संलग्न कर कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा महासमुंद में पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में सुश्री मनीषा देवांगन को पिथौरा से स्थानांतरित कर तहसीलदार कोमाखान बनाया
गया है। मोहित कुमार अमिला नायब तहसीलदार, जो महासमुंद एवं उप तहसील तुमगांव का
महासमुंद में AI निगरानी से यातायात नियमों पर सख्ती
अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे, उन्हें प्रभारी तहसीलदार पिथौरा का दायित्व दिया गया है। हरिशकांत ध्रुव नायब तहसीलदार को प्रभारी तहसीलदार कोमाखान के साथ-साथ नायब तहसीलदार महासमुंद एवं अतिरिक्त प्रभार उप तहसील तुमगांव का कार्य सौंपा गया है। सुश्री प्रकृति सिंह नायब तहसीलदार बसना को उप तहसील पिरदा (पिथौरा) का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा ललित सिंह नायब तहसीलदार, जो उप तहसील पिरदा (पिथौरा) में पदस्थ हैं, उन्हें नायब तहसीलदार उप तहसील भंवरपुर (बसना) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को राजस्व कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रभार मिलने के बाद अब कार्यप्रणाली में और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment