छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज जिला महासमुंद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
(Annual Convention mns24.in Mahasamund) :- छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज जिला महासमुंद का वार्षिक अधिवेशन 11 अप्रैल 2026 को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अधिवेशन में संगठन की मजबूती, समाज उत्थान तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब जी, विधायक आरंग एवं कैबिनेट मंत्री, कौशल विकास विभाग रायपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद कुमार चक्रधारी, प्रदेश अध्यक्ष कुम्भकार समाज छत्तीसगढ़ ने की। विशेष अतिथि के रूप में देवनाथ साहू, मंडल अध्यक्ष आरंग उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण कुमार भारद्वाज, गणेश राम साहू,
संदीप जैन (अध्यक्ष नगर पालिका आरंग), श्रीमती लीला लच्छन निषाद
बागबाहरा में मनाई गई केशव चंद्राकर के नेतृत्व में ज्योतिबा फुले की जयंती
(जनपद सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 9 आरंग), श्रीमती अंजू शशिकांत बंजारे
(सरपंच, ग्राम पंचायत पारागांव), राधेलाल निषाद (उपसरपंच, पारागांव)
श्रीमती खुशबू राहुल प्रजापति (सरपंच, राटाकाट), हेमलाल कौशिक (महामंत्री), आत्माराम प्रजापति (उपाध्यक्ष), रतनलाल चक्रधर (निर्वाचन अधिकारी), कैलाश प्रजापति, बीपी चक्रधर, दौवाराम कुम्भकार, लखनलाल कुम्भकार, अखिलेश प्रजापति (प्रवक्ता), रूपेश कुमार चक्रधारी (कार्यालय प्रभारी), लुमेश चक्रधारी (प्रदेश मीडिया प्रभारी), ललित कुमार चक्रधारी (जिला अध्यक्ष), अशोक कुमार चक्रधारी (उपाध्यक्ष), टुकेश्वर चक्रधारी (सचिव), कमलेश चक्रधारी (कोषाध्यक्ष), अभयलाल कुम्भकार (प्रांतीय प्रतिनिधि), लोचन चक्रधारी, बैसाखूराम पांडे, भूषण चक्रधारी (रायपुर जिला अध्यक्ष) तथा किशुन चक्रधारी (धमतरी जिला अध्यक्ष) उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज जिला महासमुंद का निर्वाचन भी संपन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी रतनलाल चक्रधर की देखरेख में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अभयलाल कुम्भकार (बनपचरी) अध्यक्ष, लक्ष्मीनाथ सकरिया (बरोंडा बाजार) उपाध्यक्ष, रमेश चक्रधारी (खल्लारी) कोषाध्यक्ष, टुकेश्वर चक्रधारी (बरेकेल कला) सचिव, श्यामरतन चक्रधारी (कुटेला) सहसचिव तथा इतवारी चक्रधारी (पचेड़ा) प्रांतीय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।
समाजजनों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment