हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पाक 8-9 अप्रैल को श्रद्धा व अकीदत के साथ मनाया जाएगा
(Hazrat Syed Musa Shaheed mns24.in Chhattisgarh आरंग) :- हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक 08 अप्रैल 2026, आरंग शहर में दिन बुधवार से अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आयोजन कमेटी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 08 अप्रैल को नमाज-ए-असर के बाद संदल व चादर शरीफ का जुलूस जामा मस्जिद के पास से रवाना होगा। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गस्त करता हुआ मजार-ए-अकदस पहुंचेगा, जहां अकीदतमंदों द्वारा चादर पेश की जाएगी।
उर्स के दूसरे दिन 09 अप्रैल 2026, दिन जुमेरात को नमाज-ए-फजर के बाद
कुल शरीफ की फातेहा अदा की जाएगी। इसके साथ ही आम लंगर का आयोजन भी
अमीन मेमन को AICC माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी में अहम जिम्मदारी
किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर बरकत हासिल करेंगे।
नमाज-ए-मगरीब के बाद उलमा-ए-कराम की तकरीर होगी, जिसमें इस्लामिक शिक्षाओं और सूफी परंपराओं पर रोशनी डाली जाएगी।
रात 10 बजे के बाद खास ‘शाम-ए-महफिल’ का आयोजन रखा गया है, जिसमें इंटरनेशनल कव्वाल कमर वारसी (लखनऊ, देवा शरीफ) अपनी सूफियाना पेशकश से महफिल को रौशन करेंगे।
मजार शरीफ के तामीरी कार्य एवं चंदा से संबंधित जानकारी के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। सदर हाजी हबीब गोरी (मो. 97530-66665), नायब सदर मो. शकील भाटी (मो. 98262-44447), सेक्रेटरी अब्दुल सलाम तंबर (मो. 98261-11414) और खजांची अहमद रजा तवर (मो. 98268-51020) इस कार्य में सक्रिय हैं। समिति के अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
आयोजन समिति ने विशेष रूप से अपील की है कि चादर शरीफ के जुलूस में डी.जे., धुमाल या बाजा का उपयोग सख्त मना है। सभी अकीदतमंदों से अनुशासन बनाए रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment