दंतेवाड़ा DSP कल्पना वर्मा निलंबित
(Dantewada DSP mns24.in Chhattisgarh) :- दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कल्पना वर्मा को गृह पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, (DSP) कल्पना वर्मा के खिलाफ वित्तीय लेनदेन की जांच के दौरान दिए गए कथनों तथा अपने पद के दुरुपयोग से जुड़े आरोप सामने आए हैं, जिन्हें गंभीर माना गया है। गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के प्रावधानों के विपरीत है। नियम-3 के तहत किसी भी शासकीय सेवक से ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की अपेक्षा की जाती है।
विभाग का मानना है कि जांच के दौरान सामने आए
तथ्यों को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक है।
महासमुंद के नया पुलिस अधीक्षक, आईपीएस प्रभात कुमार पद लेते निरीक्षण
आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा का मुख्यालय सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित किया जाएगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही,उनके विरुद्ध आगे की विभागीय जांच प्रक्रिया प्रचलित नियमों के तहत जारी रहेगी,ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा सके।विभागीय सूत्रों का कहना है कि गृह पुलिस विभाग शासकीय सेवकों के आचरण को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी स्तर पर नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता,जवाबदेही और जनविश्वास बना रहे। फिलहाल,डीएसपी कल्पना वर्मा के निलंबन के बाद दंतेवाड़ा जिले में उनके दायित्वों की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की प्रक्रिया शुरू
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment