Loading Now

महिला आरक्षण पर केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता

महिला आरक्षण पर केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता MNS24.IN

(Congress Press Conference MNS24.IN Mahasamund) :- महिला आरक्षण पर भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक जवाब आज महासमुंद जिला कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक एवं असत्य प्रचार पर विस्तार से अपनी बात रखी। पत्रकार वार्ता के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का पहले ही समर्थन किया था और महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

नेताओं ने कहा कि वर्तमान में भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल के संबंध में

कांग्रेस के खिलाफ गलत जानकारी फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है,

महिला आरक्षण पर राजनीति तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

जिसका तथ्यात्मक रूप से जवाब देना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में मजबूती से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता लहरें जी, महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवानलाल चंद्राकर जीव जंतु प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक चंद्राकर,शहर अध्यक्ष गुरमीत चांवला,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण पटेल एवं भारत सिंह ठाकुर अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed