नपा उपाध्यक्ष देवी राठी का जन्मदिन धूमधाम से मना कई स्थानों पर सम्मान
(Municipal Council mns24.in Mahasamund) :- नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी का जन्मदिन शहर में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासमुंद नगरपालिका कार्यालय सहित भाजपा जिला कार्यालय और अन्य स्थानों पर विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए.। नगरपालिका कार्यालय में पार्षदों ने देवीचंद राठी का स्वागत करते हुए उनके हाथों केक कटवाया। वहीं भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे आतिशबाजी, फूलमाला और गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया गया.। इस दौरान विधायक राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू सहित अन्य नेताओं ने गमछा और गुलदस्ता. भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवीचंद राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया.।
उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व इसी दिन उन्होंने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था
महेश्वरी समाज की वंशोत्पति दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन
और इस पद तक पहुंचाने में पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.। उन्होंने सभी पार्षदों से
सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की अपील की.।
साथ ही उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है, जिससे पार्टी की साख और मजबूत होगी.। राठी ने भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शिका के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे संगठन को एकजुट कर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला.।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment