Loading Now

जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सुचना जारी

जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सुचना जारी mns24.in

(Show cause notice mns24.in Mahasamund) :- जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सुचना जारी महासमुंद जिले में कक्षा चौथी के अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शासकीय स्कूलों में आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद जिले में शैक्षणिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न के अंतर्गत एक सवाल पूछा गया था— “मोना के कुत्ते का क्या नाम है?” इस प्रश्न के चार विकल्पों में एक विकल्प के रूप में ‘राम’ नाम भी दिया गया था। कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ शब्द शामिल होने को लेकर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

संगठनों का कहना है कि ‘राम’ हिंदुओं के आराध्य हैं और इस तरह उनके

नाम को जानवर से जोड़ना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद कर खिलाड़ियों को दिया सन्देश

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इस मामले में शिक्षा विभाग से तत्काल

कार्रवाई की मांग की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि विवादित प्रश्न पत्र शिक्षा विभाग द्वारा तैयार नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जो प्रश्न पत्र बनाया गया था, वह छपा ही नहीं। जो प्रश्न पत्र परीक्षा में वितरित हुआ, वह प्रिंटिंग एजेंसी की गलती के कारण हुआ है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रिंटिंग एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि इस घटना से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो विभाग की ओर माफ़ी मांगता हूँ साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रश्न पत्रों की जांच प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed