महासमुंद के नया पुलिस अधीक्षक, आईपीएस प्रभात कुमार पद लेते निरीक्षण
(mns24.in New Superintendent of Police Mahasamund) :- महासमुंद के नये पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2019 बैच के अधिकारी प्रभात कुमार ने आज जिला पदभार संभालने के उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद में उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रारंभिक जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने चार्ज लेते ही औचक निरीक्षण दौरे पर निकले
जिले का आदर्श पुलिस थाना तेंदुकोना, पटेवा,पिथोरा का निरीक्षण किए
बेलसोंडा रेलवे ट्रैक पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
उन्होंने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।प्रभात कुमार ने यह भी कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित कर जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पूरे पुलिस परिसर में अनुशासन और गरिमा का वातावरण देखने को मिला। पुलिस बल ने नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें सलामी दी। जिले में उनके पदभार ग्रहण करने से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment