राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अहमदाबाद के लिए दीपांशु पटले का चयन।
(Dipanshu Patel selecte Mahasamund mns24.in) :- राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अहमदाबाद के लिए दीपांशु पटले का चयन महासमुंद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 19 सितंबर 2025 तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित किया गया है, इस प्रतियोगिता में पी एम केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के छात्र दीपांशु पटले पिता संदीप पटले का चयन किया गया है।इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से पांच छात्रों का चयन किया गया है, जिसमें सत्यम वर्मा राजनांदगांव, दीपांशु पटले महासमुंद, मयंक श्रीवास्तव कोंडागांव,वरुण सोनी सरगुजा, प्रत्यूष ताम्रकार दुर्ग शामिल हैं। उनकी इस निरंतर मेहनत और लगन का से ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला
विदित हो कि विगत 3 वर्षों से दीपांशु पटले शतरंज की जिला व राज्य स्तरीय
प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं।दीपांशु के नेशनल
नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक।
शतरंज प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राज्य व जिला शतरंज संघ हेमंत खूंटे, केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों और सहपाठियों ने दीपांशु को शुभकामनाएँ दी हैं। केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल, शिक्षक दशरथ राज यादव, खेल शिक्षक सोहनलाल, डॉ. एन के मंडपे, कमलकांत लोधी, पूनम पटले, संदीप पटले, सपना अंकुर मेश्राम, संगीता निलेश सोनपिपरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि शतरंज जैसी बौद्धिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच की आवश्यकता होती है। दीपांशु ने इन सभी गुणों का परिचय देते हुए स्वयं को एक सशक्त खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। अहमदाबाद में होने वाली इस प्रतियोगिता से जिले और प्रदेश की उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment