Loading Now

किलो भर के नवजात को मिला जीवनदान, इस हॉस्पिटल ने बनाये नये आयाम

आयुष्मान भारत योजना के तहत ईएनटी ऑपरेशन निःशुल्क, बसना mns24.in

(Giving life to a newborn Mahasamund Mns24 ) :- किलो भर के नवजात को मिला बसना चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना ने एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है। सिर्फ़ 1 किलो ग्राम वजन के एक नवजात शिशु, जिसे सामान्य अस्पताल में जन्म के बाद सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और डॉक्टरों ने जिसकी ज़िंदगी बचना लगभग असंभव बताया था, उसे अग्रवाल हॉस्पिटल में नई जिंदगी दी गई।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल की देखरेख में इस नवजात का 44 दिनों तक

लगातार इलाज किया गया। विशेष देखभाल, अत्याधुनिक मशीनों और समर्पित स्टाफ की

बसना का अग्रवाल नर्सिंग होम बना अंचलवासियों के लिए वरदान,चिकित्सा में

मेहनत से अब बच्चे का वजन 1.800 किलो ग्राम हो चुका है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

यह एक असाधारण चिकित्सा सफलता है। इस पूरे उपचार की सबसे खास बात यह रही कि सारा इलाज ‘आयुष्मान भारत कार्ड’ के माध्यम से बिल्कुल नि:शुल्क किया गया। बच्चे के माता-पिता ने बताया कि वे इस कठिन परिस्थिति में पूरी तरह टूट चुके थे, लेकिन अग्रवाल हॉस्पिटल ने उन्हें न केवल उम्मीद दी, बल्कि उनके बच्चे को जीवनदान भी दिया।

अस्पताल के संचालक डॉ. एन. के. अग्रवाल और उनके समर्पित स्टाफ को धन्यवाद देते हुए

परिजनों ने कहा कि यह हॉस्पिटल बसना, सरायपाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहाँ बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सेवाएं कम खर्च और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध हैं। इस प्रेरणादायक घटना ने यह सिद्ध कर दिया है कि अग्रवाल मल्टी हॉस्पिटल केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए आशा और जीवन का केंद्र बन चुका है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed