Loading Now

सार्वजनिक राशन दुकानों में चावल उत्सव न.पा उपाध्यक्ष राठी की निगरानी में

सार्वजनिक राशन दुकानों में चावल उत्सव न.पा उपाध्यक्ष राठी की निगरानी में

(Rice festival Mahasamund) :- सार्वजनिक राशन दुकानों में चावल उत्सव न.पा उपाध्यक्ष राठी की निगरानी में छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के निर्देश पर प्रदेश के सभी सार्वजनिक राशन दुकानों में चावल उत्सव जून माह सें प्रारम्भ हो गया आज प्रज्ञा महिला स्वा सहकारी समिति द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण केन्द्र में चावल उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षद वार्ड नं. 13 एवं पूर्व नपाउपाध्यक्ष नानू भाई, पार्षद प्रतिनिधिगण – पियूष साहू, सोनाधर सोनवानी, पप्पू ठाकुर, भाजपा नेता हनीष बग्गा, मकसुद खान, अमित साहू, गौरव राठी प्रमुख रूप से उपस्थित होकर 3 माह का चावल वितरण कर चावल उत्सव का पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी किया शुभआरम्भ

9 राशन कार्डधारियों को चावल दिया गया। बी.पी.एल. राशन कार्ड धारियों के

अलावा ए.पी.एल. राशन कार्ड के हितग्राहियों को भी एक साथ 3 माह का

C.M एवं खाद्यमंत्री का निर्देश 3 माह का चावल हितग्राहियों को न.पा. उपाध्यक्ष

चावल शासन द्वारा दिया जाना है। राशन दुकान के संचालक को हिदायत दिया

गया कि सभी हितग्राहियों को समय पर चावल पुरे 3 माह का देवे। माप तौल में

गड़बड़ी न हो इसका ध्यान रखे।

स्टाक प्रतिदिन कम से कम 100 राशन कार्डधारियों के हिसाब से रहे तथा दुकान निर्धारित समय पर खोला जावे। राशन केन्द्र में लगे निगरानी समिति सूची में पुराने जनप्रतिनिधियों का नाम विलोपित कर नये जनप्रतिनिधि का नाम रखे निगरानी समिति की बैठक भी माह में एक बार बुलायी जाये तथा आस पास के लोगों में चावल उत्सव का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें कि लोग शीघ्र आकर राशन लेवे। श्री राठी ने यह भी बताया कि जून माह में 3 माह का चावल दिया जा रहा है। अगर कोई जूलाई में लेने आयेगा उसे नही मिल पायेगा इसलिए हितग्राहियों से अपील है कि निकट के राशन दुकान में पहले पहुंचकर अपना चावल पहले मुफ्त में पाये। उपरोक्त सभी जनप्रतिनिधियों ने छ.ग. शासन के चावल उत्सव की प्रशंसा करते हुये शासन का आभार व्यक्त किया है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed