डॉ. एन. के. अग्रवाल निरंतर 45 वर्षों से चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं।
(Dr. N.K. Aggarwal mns24.in Mahasamund):- डॉ. एन. के. अग्रवाल महासमुंद ज़िले के फुलझर क्षेत्र में पिछले 45 वर्षों से वरिष्ठ सर्जन एवं चिकित्सक डॉ. एन. के. अग्रवाल निरंतर निस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं। लगभग 20 वर्षों तक सरकारी सेवा में कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने जनसेवा के साथ सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। सेवा की इसी भावना से उन्होंने मात्र तीन बिस्तरों वाले छोटे अस्पताल से शुरुआत की थी, जो आज विकसित होकर 100 बिस्तरों वाले अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के रूप में स्थापित हो चुका है। यह संस्थान पिछले पांच वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।
डॉ. अग्रवाल द्वारा अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों
के लिए निःशुल्क परामर्श सेवा प्रारंभ की गई है।
बसना में निःशुल्क छाती एवं श्वास रोग जाँच शिविर का आयोजन
यह सेवा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इसमें मरीजों को उनकी बीमारी, संभावित उपचार, जांच, खर्च और इलाज की उपलब्धता संबंधी विस्तृत जानकारी निःशुल्क दी जाएगी। परामर्श के बाद आवश्यकता अनुसार दवा, जांच और उपचार नियमित दरों पर या यथासंभव निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। ऑपरेशन की आवश्यकता होने पर अत्यंत न्यूनतम दरों पर सुविधा दी जाएगी। आयुष्मान योजना, सीजीएचएस एवं अन्य बीमा योजनाओं में भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डायलिसिस सेवा पूर्णतः निःशुल्क तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जाएगा। संस्थान का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे।
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। संपर्क हेतु— 8461811000 (डॉ. अमित अग्रवाल), 8959207200 (राकेश प्रधान), 9977445510 (नवीन कुमार साव), 9039645760 (पदमिनी साहू), 9303623130 (योगेश दास)।
लोगों से अपील है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment