Loading Now

आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर व एकलव्य विद्यालय भोरिंग में योगाभ्यास का आयोजन

आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर व एकलव्य विद्यालय भोरिंग में योगाभ्यास का आयोजन

(Yoga practice organized Mahasamund) :- आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर व एकलव्य विद्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा संचालित खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस की पूर्व संध्या पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आर्चरी सेंटर के खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद के प्राचार्य महेन्द्र टंडन,

उप प्राचार्य हेमन्त, बुल्टी सरकार, प्रमोद कुमार, सुरेंदर सिंग, शिखर मिश्रा, लोकेश साहू,

नपं अध्यक्ष बलराम साहू की शुभकामनाएं तुमगांव बेसबॉल टीम बिलासपुर रवाना

नीलम साहू, अंकुर चावला, ऋषिक देव नाग, दीप नारायण, आवेश त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, भूषण साहू, ओमप्रकाश विशाल, रंजीत, तोषण, राहुल, धनेश्वर यादव, लक्की, इशू पटेला, टिकेश्वरी एवं समस्त स्टॉप एवं खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू प्रशिक्षक खेलों इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण के सानिध्य में योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का थीम के साथ सभी ने योगा कर राष्ट्रगान के साथ

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के नियमित योगाभ्यास से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में

सुधार आता है और उन्हें तनाव से निपटने में भी सहायता मिलती है। इस योगाभ्यास में

विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम क्रियाएं जैसे — ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी तथा अन्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास शामिल थे। प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योग के लाभ और दैनिक जीवन में इसकी महत्ता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर खेल अधिकारी, आर्चरी कोच, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। योगाभ्यास के समापन पर सभी ने इसे भविष्य में भी नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed