Loading Now

न पा उपाध्यक्ष राठी की सलहा आरोग्य समिति प्रशिक्षण में मौसमी बीमारीयों से

न पा उपाध्यक्ष राठी की सलहा आरोग्य समिति प्रशिक्षण में मौसमी बीमारीयों से

(Vice President Mahasamund) :- न पा उपाध्यक्ष राठी की सलहा आरोग्य समिति वार्ड नं. 14 स्थित आंगनबाड़ी में आयोजित मितानीन महिला आरोग्य समिति के प्रशिक्षण वर्ग मे नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी शामिल हुये। उक्त प्रशिक्षण 2 दिवसीय है जिसमें 7 मितानीन समिति की महिलायें शामिल हुई थी। वार्ड नं. 1, 14, 15, 16 एवं वार्ड नं. 26 की महिला आरोग्य समिति का प्रशिक्षण था। एक समिति मे 10 महिलाये होती है। उक्त जानकारी मितानीन प्रशिक्षक रानी शर्मा ने दी। प्रशिक्षण वर्ग में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने महिला आरोग्य समिति से कहा कि आप सभी वार्ड मोहल्ले में रहते है आपका डोर टू डोर सम्पर्क रहता है।

बरसात का मौसम आने वाला है मौसमी बीमारी से लोगो को सतर्क करे आस-पास के गढ्ढों में

बरसात का पानी न रूके इसके अलावा लोग अपने घरों के आस पास सफाई रखे इस बात को

लेकर आम जनता को प्रेरित करे। नगर पालिका से सफाई दीदी कचरा लेने आते है डस्टबिन में कचरा इकट्ठा कर सफाई दीदी को ही कचरा देवे। इधर उधर न फेंके। बरसात ऋतु में पर्यावरण की दृष्टि से मोहल्ले के खाली जगहो में पौधारोपण कराये।

महेश्वरी समाज की वंशोत्पति दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन

इसके अलावा समिति के महिलाओं से राठी ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग में महिला सशक्तिकरण को

लेकर बहुत सी जनकल्याणकारी योजनायें चल रही है उसका लाभ लेवे। महतारी वंदन के बारे में पूछा गया सभी ने बताया कि हर माह उनके खाते में 1 हजार रूपये आ रहा है। महतारी वंदन को लेकर महिलाओं में खुशी है। कुछ महिलाये छूट गयी है लाभ से छ.ग. सरकार शीघ्र ही महतारी वंदन पोर्टल खोलने वाली है जिसमें वंछित महिलाये आनलाईन आवेदन जमा कर मातृत्व वंदन का लाभ उठावें। बाल कल्याण परिषद के वात्सल्य योजना की भी जानकारी आरोग्य समिति को दी गई कि जिन गरीब परिवार में माता पिता में से किसी एक या दोनो की मृत्यु पर बच्चें के पढ़ाई एवं पालन पोषण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 4000 रूपये प्रति माह दिया जाता है जिसके लिए विधिवत आवेदन किया जाता है निकट के आंगनबाड़ी से भी जानकारी ले सकते है।

(मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य मोबाईल सेवा के अन्तर्गत आज वार्ड नं. 14 एवं 19 में)

महासमुन्द स्थित पुराना मंडी में लोगो का ईलाज कर रहे बस का निरीक्षण करने नगर

पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, पार्षदगण – कल्पना सुर्यवंशी, चन्द्रशेखर बेलदार पहुंचे थे।

डॉक्टर दीवान अपनी सेवा दे रहे थे लेकिन बहुत सी दवा का अभाव था। दवा नही होने के कारण

लोग ईलाज कराकर जा रहे थे जबकि दवा की खरीदी हो चुकी है। दवा स्टोर में है लेकिन मोबाईल बस में इवाइयों का टोंटा था इस पर दवा स्टोर कन्ट्रोलर से दुरभाष पर देवीचन्द राठी ने कहा कि दवा स्टोर में होने के बावजूद आप दवा बस में नही दे रहे है जबकि 2 माह का खरीदना था लेकिन इस योजना में 5 माह का दवा आ चुका है एक गाड़ी में 1 माह के लिए 3 लाख की दवा खरीदने का प्रावधान है। कल से मोबाईल बस तब ही रवाना करे जब बस में आवश्यक दवा की व्यवस्था हो जाये। दवाईयां रहने के बावजूद बस में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव समझ से परे है। छ.ग. शासन जरूरत मंद लोगों के मुफ्त इलाज के लिए संकल्पित है इसे गम्भीरता से लेवें। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेतागण शरद मराठा, रोशन बग्गा, देवांगन, गौरव राठी भी थे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed