Loading Now

न.प उपाध्यक्ष राठी बिन्नी बाई सुपर मार्केट निरीक्षण उपरान्त दिए कड़े निर्देश

न.प उपाध्यक्ष राठी बिन्नी बाई सुपर मार्केट निरीक्षण उपरान्त दिए कड़े निर्देश

(NP Vice President Rathi Mahasamund) :- न.प उपाध्यक्ष राठी बिन्नी बाई सुपर मार्केट निरीक्षण उपरान्त दिए कड़े निर्देश महासमुन्द बिन्नी बाई सुपर मार्केट (सब्जी बाजार) में गंदगी को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी निरीक्षण करने पहुंचे भारी गंदगी कचरा को देख कर सफाई प्रभारी दिलीप चन्द्राकर एवं सफाई मेट जीतू सोनी को सफाई दल के साथ स्थल पर बुलाकर पुरे मार्केट की सफाई करने का निर्देश दिया गया। राठी ने सब्जी व्यापारियों से भी कहा कि सब्जी की गंदगी फैलाये नही। शौच एवं प्रसाधन के लिए नगर पालिका द्वारा बनायें शौचालय का उपयोग करें।

सफाई व्यवस्था में हर सब्जी व्यापारी को सहयोग करना आवश्यक है। कही भी कचरा न फेंके।

सफाई प्रभारी को कहा गया कि मार्केट में कचरा एक जगह डालने के लिए ट्राली रखे जिससे लोग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन उपाध्यक्ष राठी ने नगर से संबंधित विषयों पर

ट्राली में कचरा डाल सके इससे दधर उधर लोग कचरा नही फैलायेंगे तथा नियमित प्रतिदिन मार्केट की सफाई आवश्यक है। बाजार के व्यापारी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

श्री राम लीला कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी,

वार्ड नं. 6, 5 नयापारा स्थित ठेठवार भवन चैक में 7 दिवसीय वार्ड नं. 6 पार्षद सीता डोन्डेकर

द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर पार्षद वार्ड नं. 4 राहूल आवड़े, भाजपा नेता

गौरव राठी भी थे। उल्लेखनीय है कि 7 दिवसीय श्रीराम लीला मंचन के कलाकार मध्यप्रदेश जिला मैहर के है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रीराम लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जावेगा। शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि श्रीराम लीला कार्यक्रम से हमे भगवान राम के मर्यादित जीवन व रामायण के किरदारों का जीवित चित्रण से उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा मिलती है। नयापारा के सभी लोगों को रामलीला का आनन्द लेना चाहिए। भगवान के प्रति हमारी आस्था को गहरा करने का अच्छा माध्यम है। श्री राठी ने इस अवसर पर मातृशक्ति से अनुरोध किया कि 21 मई शाम 5 बजे लोहिया चैक में सिन्दूर यात्रा निकाली जायेगी यह यात्रा देश के जवानों के शौर्य एवं पराक्रम के लिए निकाली जा रही है साथ ही मशाल रैली भी होगी जिसमें ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति पहुंचकर देशभक्ति का परिचय दे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed