आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर के लिए जिले के 08 खिलाड़ियों का चयन।
(Selection of 08 Mahasamund) :- आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया था जिसका अंतिम मेरिट सूची जारी किया गया है, तीरंदाजी एवं हॉकी खेल अकादमी बिलासपुर के लिए जिले के 08 खिलाड़ियों का चयन। एवं हॉकी खेल में जिले के खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में शामिल होकर बैटरी टेस्ट व स्किल टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया था। जिसमें तीरंदाजी खेल में बालक वर्ग में मनीष सिदार पिता सेत कुमार सिदार, टोपू ध्रुव पिता ओंकेश ध्रुव, प्रियांशु साहू पिता राकेश साहू व अमर सवर पिता प्रांती सवर एवं
फुटबाॅल चैम्पियन अभिषेक का न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी द्वारा अभिनन्दन
बालिका वर्ग में जया पहाटिया पिता फूलदास पहाटिया व तृषा प्रजापति पिता हीरामनी प्रजापति का चयन हुआ है।
हॉकी खेल में बालक वर्ग में बेमचा से डोगेश निषाद जवाहर लाल निषाद एवं कुणाल
कुलदीप पिता रूपेश कुलदीप का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को शासन द्वारा निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सामग्री, प्रशिक्षण, भोजन, आवास, खेल किट उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को मूल दस्तावेज, संलग्न प्रपत्र सहित 9 जून 2025 को स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बेहतराई बिलासपुर में 11 बजे तक उपस्थित होने कहा गया है। खेल अकादमी बिलासपुर के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, डॉ. सुनील कुमार भोई, छात्रावास अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर, डॉ. पुर्नेंद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, एवन कुमार साहू सचिव एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक, सोमनाथ साहू, पिरित राम साहू, संजय पैकरा, जया साहू, नवलीन कौर, नीलम साहू इत्यादि ने शुभकामनाएं दीं।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment