Loading Now

जनपद अध्यक्ष केशव के हाथों बांटे गए पेंशन आदेश, सभी पात्रों तक लाभ पहुंचे

जनपद अध्यक्ष केशव के हाथों बांटे गए पेंशन आदेश, सभी पात्रों तक लाभ पहुंचे mns24.in

(Pension orders were distributed mns24.in Mahasamund) :- जनपद अध्यक्ष बागबाहरा जनपद पंचायत बागबाहरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत सामाजिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वीकृत पेंशन हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश सौंपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने अपने करकमलों से हितग्राहियों को पेंशन आदेश प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर यह आदेश माता रानी के आशीर्वाद के

समान है, जिससे लाभार्थियों को भरण-पोषण और जीवनयापन में सहारा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट

किया कि यह सुविधा केवल 50 या 100 लोगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र के सभी पात्र

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गांजर बागबाहरा में संपन्न बना विजेता।

हितग्राहियों तक पेंशन का लाभ पहुंचे, इसके लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि पात्र लोगों को इस योजना से वंचित न रखा जाए।

खल्लारी में बिहान महिला वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न -केशव

जनपद अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी पंचायतों में आयोजित हों, ताकि

केशव नायक राम चंद्राकर बने अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज

शासन की योजनाओं का लाभ वास्तव में जन-जन तक पहुंच सके। इस अवसर पर भूपेंद्र दीवान जनपद सदस्य, एडिशन ठाकुर सरपंच संघ अध्यक्ष, रामलाल सिन्हा पूर्व सरपंच खल्लारी,रिंकू चेतन चंद्राकर पूर्व सरपंच म क बाहरा, भानमती ध्रुव सरपंच सिर्रीपठारीमुडा, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश यादव, मुबारक अली, समाज शिक्षा संगठक मानसिंह बरिहा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी लखनलाल साहू सहित ग्राम पंचायत घुचापालीकला, हरनादादर और बागबाहराकला के सचिवगण उपस्थित रहे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed