नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को विधायक योगेश्वर ने दी शुभकामनाएं
(MLA Yogeshwar congratulated Mahasamund mns24.in) :- नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हाल ही में अलग-अलग विभागों में नियुक्त किए गए अपने नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों की यह टीम आम जनता और प्रशासन के बीच एक सेतु का कार्य करेगी तथा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल महासमुंद के लिए अग्रज शर्मा को विधायक प्रतिनिधि
नियुक्त किया गया है।वहीं खनिज विभाग का दायित्व मंगेश टांकसाले को सौंपा गया है। इसी प्रकार
उप तहसील राजस्व झलप के लिए हरजिंदर सिंह सलूजा (शम्मी),आबकारी विभाग के लिए संतोष
पिकाडिली शराब फैक्ट्री को समोदा बैराज से पानी दिया तो उग्र आंदोलन : विनोद
राजू साहू तथा परिवहन विभाग के लिए विनोद रात्रे को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है।विधायक सिन्हा ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ प्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और विधानसभा क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग देंगे।रविवार को नवनियुक्त प्रतिनिधि कार्यालय पहुंचकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मिले और अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री ललिता अग्रवाल, वरिष्ठ नेता मुन्ना साहू सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी का स्वागत कर टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्रीय विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलेगी।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment