गांधी चौक में निर्माणाधीन सीसी नाली में भारी खामियां, जांच की उठी मांग
(Major Flaws mns24.in Mahasamund) :- गांधी चौक में बन रही सीसी नाली के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। महासमुंद के नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और पार्षद पियूष साहू ने स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में कई खामियां उजागर कीं। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पहले जहां नाली की चौड़ाई करीब डेढ़ फीट थी, वहीं अब इसे बिना आवश्यकता तीन फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही नाली की ऊंचाई सड़क से लगभग डेढ़ फीट अधिक कर दी गई है, जिससे थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। सड़क के पानी की निकासी के लिए पाइप की व्यवस्था भी नहीं की गई है, जो बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। नाली के अंदर निर्माण मलबा भरा हुआ है, जिससे पानी का बहाव बाधित होगा। इसके अलावा, फिनिशिंग कार्य (फ्यूरिंग) का अभाव भी देखने को मिला।
स्थानीय निवासी किशोर चोपड़ा के घर के सामने नाली इतनी ऊंची
बना दी गई है कि उनके गेट का खुलना-बंद होना मुश्किल हो गया है।
नपा उपाध्यक्ष देवी राठी का जन्मदिन धूमधाम से मना कई स्थानों पर सम्मान
दुकानदारों को मजबूरी में सड़क पर सीढ़ियां बनानी पड़ सकती हैं, जिससे सड़क संकरी होने की आशंका है। यह क्षेत्र शहर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां ज्वेलर्स की कई दुकानें हैं और दिनभर आवागमन बना रहता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार रात में निर्माण कार्य करता है, जिससे निगरानी नहीं हो पाती। वहीं, नपा के इंजीनियर और सीएमओ द्वारा निरीक्षण में लापरवाही बरतने की भी शिकायत सामने आई है।महामाया मंदिर के पास भी नाली का निर्माण अधूरा है। इस पूरे प्रकरण से नपा पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने की संभावना है, क्योंकि सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। स्थानीय लोगों ने इस निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment