Loading Now

महेश्वरी समाज की वंशोत्पति दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन

महासमुन्द वार्ड क्र. 29 स्थित शास्त्री चौक मे सार्वजनिक वितरण केन्द्र चावल उत्सव का शुभारंभ

(Blood donation Mahasamund) :- महेश्वरी समाज की वंशोत्पति दिवस श्री महेश नवमी पर्व पर आयोजित रक्त दान शिविर में आरोग्य चिल्ड्रन हास्पीटल की संचालिका एवं चिल्ड्रन स्पेश्लिस्ट डॉ. योगिता राठी ने शांतीनाथ जैन भवन में रक्तदान किया । तथा और भी समाज जनों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया डॉ. योगिता राठी ने बताया कि रक्तदान महादान है जरूरत मंद मरीजो के जीवन को रक्त देकर बचाया जा सकता है तथद स्वस्थ मानव केा रक्तदान करना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है रक्तदान करने की सही उर्म 18 से 65 वर्ष है। खुन की पुर्ती खुन से ही हो सकती है इसके लिएद अलग से कोई फेक्ट्री नही होती है रक्तदान कर एक व्यक्ति दूसरे जरूरत मंद की मदद कर सकता है।

श्री महेश नवमी एवं निजर्ला एकादशी पर्व के उपलक्ष्य मे महेश्वरी पंचायत महिला

मण्डल, युवा मण्डल के द्वारा स्थानीय डॉ. अम्बेडकर चौक मे नीबू शरबत वितरण का

श्री महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माहेश्वरी समाज के द्वारा

कार्यक्रम रखा गया।आने जाने वाले राहगीरों को समाज के द्वारा शरबत वितरण किया गया। उक्त जानकरी माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष पन्नालाल चांडक सचिव पारस चांडक महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति लढ्ढा सचिव चन्दा टावरी, युवा मण्डल अध्यक्ष श्याम राठी एवं सचिव गौरव राठी ने दी और बताया कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक शरबत वितरण महेश नवमी एवं निर्जला एकादशी के पावन पर्व किया गया ।

(महासमुन्द वार्ड क्र. 29 स्थित शास्त्री चौक मे सार्वजनिक वितरण केन्द्र चावल उत्सव का शुभारंभ)

भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शिका,

वाई क्र. 29 पाषर्द एवं महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती शुुभ्रा मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा महिला

मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू , पार्षद पियुष साहू, भाजपा नेता अमृत चोपड़ा, श्रीमती मधु यादव, सुनीता देवांगन, कुशल साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि छ.ग. की भाजपा सकरार गरीब जनता एवं सभी लोगो के लिए सवेदनशील है । बरसात के मौसम में लोगो को तकलीफ न उठाने पड़े इस लिए तीन माह का चावल एक साथ दिया जा रहा है । चावल उत्सव से छ.ग. की जनता प्रसन्नीत है।

न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि छ.ग. के विष्णु देव साय सरकार की जितनी तारीफ की जाये कम है भाजपा शासन में जनता खुश है। वार्ड पार्षद श्रीमती शुभ्रा ने दुकानदार से कहा कि राशन कार्डधारियों को राशन लेने में कोई तकलीफ नही होनी चाहिए। चावल राशन का तौल सही करें । जनता को चावल ही देवें पैसे लेने के लिए प्रेरित न करे तथा उन्होने कहा कि खाद्या अधिकरी व निरीक्षक भी समय-समय राशन दुकानों का औचक निरीक्षण करे जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी । आज लगभग 25 लोगों को चावल वितरण किया गया।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed