Loading Now

महासमुंद पुलिस द्वारा हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपियो को गिरफ्तार किया

महासमुंद पुलिस द्वारा हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपियो को गिरफ्तार किया mns24.in

(Mahasamund police mns24.in) :- महासमुंद, के अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 103(1), 3(5)BNS दिनांक 19/01/2026 को प्रार्थी रोहित साहू पिता धनेश साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम शेर महासमुंद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.01.2026 अपने भाई जितेन्द्र साहू के साथ महासमुंद आया था काम होने के बाद शाम करीबन 05.30 बजे अपने गांव शेर जाते समय कुछ देर के लिए देशी शराब दुकान सितली नाला के पास महासमुंद के सामने रोड पर रूका था उसी समय मेरा भाई जितेन्द्र साहू देशी भट्टी के तरफ गया कुछ देर बाद देखा तो मेरे भाई जितेन्द्र साहू को तीन लोग मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे मारपीट को देखकर मैं पास जा रहा था, मारपीट करने वाले कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू, दिलीप बघेल उर्फ भैरा, अरूण उर्फ छोटू कुम्हार तीनो ने मिलकर मारपीट किया

और मारपीट के दौरान कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू अपने पास रखे चाकू जैसे वस्तु से मारने से बांए जांघ पर गंभीर चोट एवं चेहरे एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट लगा है जिससे मेरा भाई वहीं पर गिर गया और मारने वाले वहां से भाग गये जिसके बाद मैं अपने भाई को 108 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया जहां

डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया, कि रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में उक्त

आरोपीयों के विरुद्ध अपराध कायम कर अपराध विवेचना में लिया गया।

महासमुंद जिले में खरीफ फसल हेतु धान बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना महासमुंद स्टाफ एवं सायबर सेल द्वारा घटना के

तुरन्त बाद आरोपियो की पता तलाश हेतु टीम गठित कर मुखबीरो से आरोपियों के हर

संभावित जगहों पर दबिश देकर घटना के 30 मिनट के अन्दर त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपीयों की पतासाजी कर घेराबंदी कर 02 आरोपीयों 01. अरूण उर्फ छोटू कुम्हार पिता गिरधारी केसरवानी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद, 02. दिलीप बघेल उर्फ भैरा पिता चंद्रशेखर बघेल उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद को गिरफ्तार किया गया , एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया जाकर आरोपियों कोज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियो के नाम अरूण उर्फ छोटू कुम्हार पिता गिरधारी केसरवानी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद, दिलीप बघेल उर्फ भैरा पिता चंद्रशेखर बघेल उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद,विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed