केशव नायक राम चंद्राकर बने अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज
(Keshav Nayak Ram Mahasamund mns24in) :- केशव नायक राम चंद्राकर बागबाहरा महानदी के पावन तट ग्राम पारागांव स्थित चंद्राकर परिसर में शनिवार को चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज, रायपुर राज का बहुप्रतीक्षित चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में समाज की राज अध्यक्ष पद पर खुसरूपाली निवासी केशव नायक राम चंद्राकर निर्विरोध चुने गए, जबकि सचिव पद पर गांजर निवासी हुलास चंद्राकर निर्वाचित हुए। ट्रस्ट कमिटी में महासमुंद के देवेंद्र चंद्राकर को अध्यक्ष और गांजर के देवेंद्र चंद्राकर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।रायपुर राज में कुल 21 उपक्षेत्र शामिल हैं जिनमें रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद जिले के साथ पड़ोसी राज्य उड़ीसा का नुवापाड़ा जिला भी आता है। इस क्षेत्र से जुड़े 264 गांवों के प्रतिनिधि चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बने। परंपरागत पद्धति के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया गांव स्तर से उपक्षेत्र, फिर राज स्तर और अंततः प्रदेश स्तर तक चलती है।
चुनाव के दौरान रायपुर राज से कुल 16 केंद्रीय (प्रदेश) प्रतिनिधियों का चयन हुआ।
न्याय कमिटी से रसनी के वतन चंद्राकर, फरफोद के हिम्मत चंद्राकर, खरोरा के
खल्लारी में बिहान महिला वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न -केशव
घनश्याम चंद्राकर, बिरकोनी के राजेन्द्र चंद्राकर और परसदा के लक्ष्मीनारायण चंद्राकर को चुना गया। वहीं ट्रस्ट कमिटी से खुसरूपाली के महेंद्र चंद्राकर, रायपुर के केदार चंद्राकर, बेलटुकरी के नारायण चंद्राकर, बोडरा के खुमेश चंद्राकर और मोखला के हीरासिंह चंद्राकर निर्वाचित हुए। महिला प्रतिनिधि के रूप में खरोरा की श्रीमती विजयलक्ष्मी चंद्राकर और कोमा की श्रीमती मीना चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई।
शिक्षण कमिटी के लिए तेन्दुकोना के रोमनाथ चंद्राकर, घुचापाली के भीमसेन चंद्राकर,
झलप के गौरव चंद्राकर, चिंतामणि चंद्राकर और योगेश चंद्राकर को सदस्य के रूप में
चुना गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश चन्द्रनाहू कुर्मी समाज में कुल 60 केंद्रीय प्रतिनिधि चुने जाते हैं। इस चुनाव में रायपुर राज से 16 प्रतिनिधियों का चयन हुआ जबकि अध्यक्ष और सचिव पदेन सदस्य होते हैं। शेष राजों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश स्तर पर अंतिम निर्वाचन आयोजित होगा। इस चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी भैयालाल चंद्राकर की अहम भूमिका रही। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में नीरज चन्द्राकर, प्रभात चन्द्राकर, अनिल चन्द्राकर, राजकुमार चन्द्राकर, नेहरू चन्द्राकर और होमकान्त चन्द्राकर सक्रिय रहे। चुनाव प्रक्रिया का मीडिया प्रबंधन प्रशान्त चंद्राकर ने किया। निर्विरोध सम्पन्न हुए इस चुनाव ने समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की परंपरा को और मजबूत किया।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment