Loading Now

पीडीएस अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में ई-केवायसी पूर्ण कराने के संबंध निर्देश

पीडीएस अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में ई-केवायसी पूर्ण कराने के संबंध निर्देश

(Instructions regarding completion of e-KYC Mahasamund) :- पीडीएस अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में “एक राष्ट्र एक राशनकार्ड” (One Nation One Rationcard) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। राज्य में सार्वजनिक राशन प्रणाली के अंतर्गत 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है।

38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के

सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। सभी उचित मूल्य दुकानों में

संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी “मेरा ई-केवायसी” एप्प के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते है।

जिले की शालाएं शिक्षक विहीन नहीं और ना ही 1 शिक्षकीय हैं – कलेक्टर लंगेह

मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में

गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार

नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून, 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने कहा गया है।

(डुडुमचुवा में ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर कल)

विकासखंड सरायपाली के ग्राम डुडुमचुवा में 17 जून को सुबह 10:00 बजे ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके संबंध मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )नम्रता चौबे (ias)के द्वारा विकासखंड के समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक जनपद पंचायत भवन सरायपाली में आज लिया गया। जिसमें एसडीएम श्रीमती चौबे द्वारा बताया गया कि भारत जनजातिय मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आदिवासियों के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण योजना क्रमशः जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन )एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है

जिसमें विकासखंड के चिन्हित गांव में 17 जून से 27 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत ग्राम डुडुमचुवा से किया जा रहा है इस शिविर में ग्राम मोहनमुंडा , काकेनचुवा , मौहाडीपा व कोसमपाली के ग्रामीण इस शिविर का लाभ लेंगे। इस शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड ,आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग ,जाति प्रमाण पत्र ,आदिवासी प्रमाण पत्र ,किसान क्रेडिट कार्ड ,जनधन खाता ,सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रोजगार और आजीविका योजनाएं ,महिला एवं बाल विकास कल्याण बीमा आदि तैयार किया जाएगा। एसडीएम द्वारा अपील किया गया है कि उपरोक्त ग्राम के संबंधित हितग्राही इस योजना का लाभ अवश्य लेवे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed