बिलासपुर में कांग्रेस नेता के ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गंभीर घायल
(mns24.in Indiscriminate firing प्रदेश) :- बिलासपुर में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब कांग्रेस नेता व मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवक हथियारों से लैस होकर ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग की इस घटना में भाजपा नेता के ससुर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश, राजनीतिक मतभेद या
जमीन विवाद में से कोई एक कारण हो सकता है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में से संघर्षरत् बालको के प्रकरण में लंबन पर बैठक
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस गोलीकांड से स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता घटना स्थल पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराधियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment