Loading Now

सरकार ने कफ सिरप पर लगाई रोक, डॉक्टर अमित ने दी सावधानी की सलाह

सरकार ने कफ सिरप पर लगाई रोक, डॉक्टर अमित ने दी सावधानी की सलाह mns24.in

(mns24.in Government bans Mahasamund) :- सरकार ने हाल ही में कई कफ सिरप ब्रांडों पर रोक लगा दी है। यह कदम उन घटनाओं के बाद उठाया गया है, जिनमें कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की जांच में पाया गया कि कुछ कफ सिरप में ऐसे रासायनिक तत्व मौजूद हैं जो बच्चों के लिए घातक साबित हो सकते हैं। सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि प्रतिबंधित सिरप की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि सर्दी-खांसी के दौरान

माता-पिता अक्सर घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। जैसे—लहसुन की माला पहनाना,

निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन शिविर आयोजन –अग्रवाल नर्सिंग होम,बसना

विक्स को छाती पर रगड़ना, विक्स की भाप देना या अन्य पारंपरिक तरीके अपनाना।

उन्होंने कहा कि “हमारे क्षेत्र में भाप देने का प्रचलन बहुत अधिक है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि ये सभी तरीके सुरक्षित हों।” डॉ. अग्रवाल ने यह भी कहा, “लोगों का मानना है कि सर्दी छाती में जम जाती है, जबकि यह धारणा गलत है। छाती कोई फ्रिज नहीं है जो सर्दी जमा ले।” उन्होंने चेतावनी दी कि बिना डॉक्टर की सलाह के कफ सिरप या घरेलू उपचार करना बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि यदि बच्चे को कफ या खांसी की समस्या हो, तो तुरंत शिशु रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें और सही इलाज कराएं। लापरवाही बरतना बच्चे की जान के लिए खतरा बन सकता है। सरकार और विशेषज्ञों ने लोगों से आग्रह किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना कोई काम नही करें।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed