अग्रवाल नर्सिंग होम में ब्रेन स्पाइनल रोगों का निःशुल्क उपचार
(Free treatment mns24in Mahasamund) :- अग्रवाल नर्सिंग होम बसना शहर में अब ब्रेन एवं स्पाइनल से जुड़ी सभी गंभीर समस्याओं का उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया जा रहा है। नर्सिंग होम के डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोलॉजी एंड न्यूरोसर्जरी में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अनुभवी न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. धवली MBBS, MS, MCh (न्यूरोसर्जरी) हैं और उन्हें मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त है। अग्रवाल नर्सिंग होम में हेड इंजरी एवं ट्रॉमा, ब्रेन हैमरेज, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन टीबी, मिर्गी के दौरे, ब्रेन फीवर, लकवा एवं स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं जैसे कमर दर्द, गर्दन दर्द,
स्पाइनल फ्रैक्चर, सायटिका और लंबे समय से चले आ
रहे पीठ दर्द का भी आधुनिक तकनीक से उपचार उपलब्ध है।
बसना में निःशुल्क छाती एवं श्वास रोग जाँच शिविर का आयोजन
बाल रोगियों के लिए पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी सेवाएं भी यहां
उपलब्ध हैं, जिनमें बच्चों में सिर का असामान्य रूप से बड़ा
होना, दौरे पड़ना और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का समुचित इलाज किया जाता है। साथ ही माइग्रेन (तेज सिर दर्द), मानसिक तनाव और नसों से जुड़ी बीमारियों के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है। नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को जांच, इलाज और आवश्यक सर्जरी की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त खर्च के प्रदान की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में मरीजों के लिए 24×7 चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए मरीज अग्रवाल नर्सिंग होम से मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment