निशुल्क चर्म एवं गुप्त रोग शिविर 16 अगस्त को
(Free skin and Mahasamund mns24in) :- निशुल्क चर्म एवं गुप्त रोग शिविर 16 अगस्त को बसना अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 16 अगस्त 2025 को एक दिवसीय निशुल्क चर्म एवं गुप्त रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में वरिष्ठ चर्मरोग एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. एन. एस. पत्तानि अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को त्वचा एवं गुप्त रोगों के बारे में जागरूक करना और उचित उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर में मरीजों को चर्मरोग एवं गुप्त इस हॉस्पिटल में रोगों की जाँच और परामर्श पूर्णतः निशुल्क दिया जाएगा।
शिविर में जिन रोगों की जाँच और उपचार किया जाएगा, उनमें दाद, खुजली,
सफेद दाग, सोरायसिस, विटिलिगो, फंगल संक्रमण, बालों का झड़ना, नाखून में
सफेदी, चमड़ी का काला होना, कुष्ठ रोग आदि शामिल हैं। साथ ही, लंबे समय से
त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा।
बसना का अग्रवाल नर्सिंग होम बना अंचलवासियों के लिए वरदान,चिकित्सा में
किलो भर के नवजात को मिला जीवनदान, इस हॉस्पिटल ने बनाये नये आयाम
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को समय पर पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें शीघ्रता से परामर्श और उपचार मिल सके। शिविर में आने वाले रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा रोग की पहचान, सही इलाज और भविष्य में रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे।आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम,बसना, जिला छत्तीसगढ़
तारीख: 16 अगस्त 2025
संपर्क: 9303623130, 7773086100
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment