बसना में निःशुल्क छाती एवं श्वास रोग जाँच शिविर का आयोजन
(Free chest and respiratory mns24.in Mahasamund) :- बसना अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 23 सितंबर को निःशुल्क छाती रोग एवं श्वास रोग जाँच-परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हैदराबाद की सुप्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. रजनी ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। डॉ. रजनी कोविड रोग विभाग,आईसीयू तथा श्वास रोगों के इलाज में दक्ष विशेषज्ञ मानी जाती हैं। अब उनकी उपलब्धता प्रतिदिन अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में रहेगी,जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
शिविर में विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श और जाँच पर 30% तक छूट
उपलब्ध कराई गई। इन बीमारियों में लम्बी खाँसी,टीबी,छाती में दर्द,सांस लेने में
निशुल्क चर्म एवं गुप्त रोग शिविर 16 अगस्त को mns24in
तकलीफ़,अस्थमा,दमा,एलर्जी,
निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन शिविर आयोजन –अग्रवाल नर्सिंग होम,बसना
ईंओसिनोफिलिया,छाती में पानी भरना,खर्राटे एवं नींद से जुड़ी समस्याएँ जैसे स्लीप एपनिया शामिल हैं। विशेष सुविधा के अंतर्गत सीटी स्कैन, ब्रांकोस्कोपी,एक्स-रे एवं खून की जाँच पर भी मरीजों को 30% छूट दी गई। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी जाँच कराई और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं अंचल के मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ कराना रहा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को समय पर रोग की पहचान और उचित इलाज मिल सके। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने की अपील की है।
अधिक जानकारी एवं परामर्श हेतु मरीज अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर: 7773086100, 9303623130।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment